Garv Se Kaho Hum Hindu Hain

byVijay Bhatnagar

A case for Hindu cultural pride: dismantling misconceptions about Sanatana dharma, Hindutva, and Hindu civilisation after 1000 years of subjugation.

Overview

A thousand years of subjugation left many Hindus with a gnawing suspicion: that their own faith had somehow made them vulnerable, that weakness was encoded in the dharma itself. After Independence, secular politics compounded this by treating any celebration of Sanatana civilisation as communalism — making pride in one's own heritage an act that required apology. Vijay Bhatnagar's book challenges that condition head-on.

Written for the ordinary Hindu reader, it reconstructs the grandeur of Sanatana civilisation and culture, then systematically dismantles the misconceptions that have accumulated around it — the conflations and distortions surrounding terms like Hindutva, Hindu Rashtra, and Hinduism itself. Bhatnagar argues that before any cultural defence is possible, there must first be the recovery of pride, and that pride must rest on accurate knowledge rather than sentiment alone.

The book is for readers who have felt the dissonance between what they know of their tradition and how it is represented in public discourse — and who want a clear-eyed account of what Sanatana civilisation actually stands for.

:किताब के बारे में: 1000 वर्षों की ग़ुलामी के फलस्वरूप हिन्दू समाज में शक्ति विहीनता, लाचारी और विवशता का भाव आ जाना स्वाभाविक था। एक और भाव जो बहुत से हिन्दुओं के अंतर्मन में उत्पन्न हुआ वह था अपनी प्राचीन धर्म व संस्कृति के प्रति संदेह का भाव; यह भाव कि हम आततायियों का मुकाबला नहीं कर पाए कहीं इसका कारण हमारे अपने ही धर्म की हीनता तो नहीं? स्वतंत्रता के बाद धर्मनिरपेक्षता की आड़ में, हिन्दू धर्म या सनातन के वैभवशाली अतीत के विषय में बात करने को सांप्रदायिकता की संज्ञा दे दी गई। अपनी सभ्यता तथा संस्कृति की रक्षा करने के लिए सर्वप्रथम हमें इनके प्रति गर्व का भाव होना अनिवार्य है। यह पुस्तक एक आम हिन्दू को उसकी सनातन सभ्यता व संस्कृति की महान परंपरा के विषय में पुनःस्मरण कराने तथा सनातन सभ्यता/संस्कृति, हिन्दू धर्म, हिन्दुत्व, हिन्दू राष्ट्र इत्यादि विषयों पर व्याप्त भ्रमजाल तथा दुष्प्रचार को दूर करने का एक प्रयास है।

Author

Vijay Bhatnagar photo
Vijay Bhatnagar

-:लेखक परिचय:- विजय भटनागर का जन्म 1950 में दिल्ली में हुआ। शिक्षा से विद्युत अभियांत्रिक (electrical engineer) हैं। IIT Delhi से B.Tech तथा IIT, Madras से M.Tech करने के बाद 26 वर्ष भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। भारतवर्ष की प्राचीन सनातन सभ्यता व संस्कृति में विशेष रुचि होने के कारण इस विषय में अनेकानेक पुस्तकों का अध्ययन किया। इस संदर्भ में एक कमी भी महसूस की - सनातन सभ्यता व संस्कृति, हिन्दुत्व व हिन्दू राष्ट्र जैसे ज्वलंत विषयों पर एक ही जगह, साधारण भाषा में व्याख्या का अभाव। इस पुस्तक को लिखने का उद्देश्य इस अभाव की पूर्ति है।

View Author Profile
WA