Caste Ka Satya

byNaresh Kumar Vaid

A documented challenge to how caste has been politicised and misused by academics and politicians across a century of Indian public life.

Overview

For more than a century, caste has organised Indian political argument — deployed by academics, politicians, and activists for purposes that have not always been transparent. Naresh Kumar Vaid's book, translated by Saurabh Agarwal, opens with a premise that will unsettle readers across the ideological spectrum: that the systematic misuse of caste as a political instrument has been so thorough, and the suppression of honest inquiry so effective, that the truth about what caste actually is and does in Indian society has been deliberately obscured.

The book attempts to be the first serious effort to name those forces — the divisive interests that benefit from keeping caste permanently inflamed — while also examining the unwitting participation of those who repeat inherited assumptions without examining them. Vaid traces how scholars and journalists genuinely seeking social reform have been diverted, and how the category of caste has been stretched past analytical usefulness into a tool for fragmenting Indian society. The argument draws on historical evidence and social analysis rather than sectarian position.

Translator Saurabh Agarwal, a metallurgical engineer from IIT-BHU and the translator of two earlier Garuda publications, brings the same precision to this text that marks his previous work. Readers willing to question received frameworks on all sides will find this a pointed and uncomfortable intervention.

ABOUT THE BOOK: 'कास्ट (CASTE)' एक शताब्दी से भी अधिक समय से भारत के सामाजिक और राजनीतिक विमर्श में एक ज्वलंत प्रसंग रही है। प्रत्युत, शिक्षाविदों और राजनेताओं द्वारा इसके उपयोग और दुरुपयोग के विषय में सत्य से परिचित होने का कोई गंभीर प्रयास नहीं किया गया है - वरन् उन्होंने कपटवश एवं कुत्सित इच्छानुरूप अपनी व्यक्तिगत स्वार्थपरकता से वशीभूत होकर सत्य को उनके द्वारा निर्मित छद्म आवरणों में स्वयं को सीमित रखने पर विवश किया है तथा सत्यान्वेषी शिक्षाविदों, लेखकों एवं पत्रकारों को भारतीय समाज के समक्ष शाश्वत सत्य को प्रकट कर सामाजिक परिवर्तन को गति प्रदान करने से रोकने का हर संभव प्रयास किया है। "कास्ट (CASTE) का सत्य" संभवतः उन सभी विभाजनकारी शक्तियों के कुत्सित षड्यंत्रों तथा नैतिकता एवं सदाचार की दृष्टि से निरापद अनैच्छिक सहभागिता को उजागर करने का प्रथम गंभीर प्रयास है जो आज भारत में व्याप्त एवं विद्यमान सभी अमंगलकारी घटनाक्रम को 'कास्ट (CASTE)' के माध्यम से निष्पादित करने में रूचि रखते हैं। ABOUT THE TRANSLATOR: सौरभ अग्रवाल, धातुकीय अभियांत्रिकी, आईआईटी-बीएचयू से स्नातक हैं। वह नियमित स्वैच्छिक रक्तदाता, शोधकर्ता, शिक्षाविद्, कवि एवं राष्ट्रवादी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। पूर्व में वह इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी, नारायणा शिक्षण संस्थान, कानपुर के समूह निदेशक (अकादमिक) आदि पदों पर आसीन रहते हुए विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। इससे पूर्व उनके द्वारा अनुवादित दो अन्य पुस्तकें "एक योगी जिसने बदला उत्तर प्रदेश" तथा "सनातन धर्म : हिंदू धर्म और नैतिकता पर एक प्राथमिक पाठ्यपुस्तक", गरुड प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की जा चुकीं हैं। "कास्ट (Caste) का सत्य एवं अन्य निबंध" गरुड प्रकाशन के लिए अनुवादक के रूप में उनकी तृतीय पुस्तक है।

Author

Naresh Kumar Vaid photo
Naresh Kumar Vaid

श्री नरेश कुमार वैद्य उर्फ घुमंतू शिक्षाविद् (जन्म 1955 ई.) एक पूर्व प्रतिष्ठित पत्रकार, विनीत एवं मृदुभाषी सामाजिक कार्यकर्ता, सुशिक्षित एवं सत्यान्वेषी लेखक, शिष्ट संपादक, भद्र प्रकाशक आदि हैं। उन्होंने 1976 ई. में मानव विज्ञान विषय में एम.एस.सी. (ऑनर्स) की शिक्षा पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से गृहीत की और तत्पश्चात् दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रख्यात प्रोफेसर एस. सी. तिवारी के अधीनस्थ शोध किया। उन्होंने उत्तराखंड के भोटिया और वन राजी (बान राजी), झारखंड के बिरहोर, छत्तीसगढ़ के पहाड़ी कोरवा और सहरिया समुदाय के मध्य व्यापक फील्डवर्क किया है। वह छोटानागपुर, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के दलित, शोषित एवं वंचित समुदायों के सम्मान, स्वाभिमान एवं उत्थान को दृष्टिगत रखते हुए उनके मध्य "एक्शन एंथ्रोपोलॉजी" में सक्रिय गंभीर सहभागी के रूप में दशकों से कार्य करने में संलग्न हैं। दशकों से सामाजिक सेवा कार्य एवं सामाजिक परिवर्तन में रत रहने के पश्चात आपने यह अनुभव किया है कि दलित, शोषित, वंचित समुदायों के सतत पिछड़ेपन का मूल कारण 'भारतीय सामाजिक व्यवस्था' का उचित परिप्रेक्ष्य में अध्ययन नहीं होने में निहित है, अतः आप यूट्यूब चैनलों के माध्यम से 'भारतीय सामाजिक विज्ञान' का 'भारतीयकरण' करने का भगीरथ प्रयास भी कर रहे हैं।

View Author Profile
WA