When anti-CAA protests swept Indian cities in late 2019 and early 2020, the violence that followed did not look accidental to Sanjay Dixit. In this closely argued study, he traces those events back to a single contested idea: whether Muslims and non-Muslims can share a political community as equals. He begins with Dr. B.R. Ambedkar's own analysis of Partition and with the Islamic doctrinal position — that Muslims will not accept minority status under non-Muslim rule — that Ambedkar identified as a driving force behind the demand for a separate nation.
Dixit then turns to Article 370 and the deeper history of Kashmir's transformations, starting with the reign of Sultan Sikandar Butshikan, whose campaign of idol-breaking and forced conversions in the fourteenth century marked the beginning of the valley's Islamisation. He argues that the exodus of Kashmiri Hindus in 1989–90 was not a singular event but the seventh such expulsion in a recurring pattern. Throughout, he interrogates the political mythologies — around Sufism, around Indian Muslims' voluntary choice of a secular state — that he contends have obscured this history from public discourse.
Readers who want to understand the ideological architecture behind CAA opposition and the Article 370 abrogation will find Dixit's analysis direct and unsparing.
' भारत अखण्डन: अनुच्छेद 370 और नागरिकता संशोधन अधिनियम पर लिए गए निर्णय ' विभाजन के कारणों पर डॉ बी आर अम्बेडकर के विश्लेषण , तथा ' पृथक राष्ट्र ' के इस्लामी मतवादीय सिद्धांत (जो सफल हुआ) - कि मुसलमान किसी गैर-मुसलमान शासन में अल्पसंख्यक की भाँति रहना कदापि स्वीकार नहीं करते - इन बातों का आधार लेते हुए आगे बढ़ती है। एक विद्वत्तापूर्ण विश्लेषण करते हुए श्री दीक्षित सीएए-विरोधी प्रदर्शनों और तदन्तर हुए दंगों की जड़ तक जाते हैं , जिनका प्रारूप वही था जिसे डॉ अम्बेडकर ने "राजनीति की गैंगस्टर पद्धति" की संज्ञा दी थी। यह पुस्तक ' शांतिप्रिय सूफियों ', और यह कि मुसलमान भारत में इस कारण रुके क्योंकि उन्होंने ' पंथनिरपेक्ष भारत ' की अवधारणा को चुना था , इन राजनैतिक लीपा-पोती से परिपूर्ण मिथकों को ध्वस्त करती है। अनुच्छेद 370 के लिए श्री दीक्षित कश्मीर के इतिहास को तबसे खँगालते हैं , जब सुल्तान सिकंदर बुतशिकन (मूर्ति-भंजक) के अधीन कश्मीर से पहला बहिष्करण हुआ , और धरती के इस मनोहर स्वर्ग का इस्लामीकरण प्रारम्भ हुआ। 1989-90 का कश्मीरी हिन्दू बहिष्करण वास्तव में सातवाँ था। यह पुस्तक उस इस्लामी रणनीति के अंतस में झाँकती है , जो निरन्तर जिहाद में विश्वास करती है , समाज को अर्ध-सत्य बता कर उन्हें दिग्भ्रमित करती है , ताकि उसका अंतिम लक्ष्य , जो कि दार-उल-इस्लाम बनाना है , प्राप्त किया जा सके।