Desi Alien
Yatra Sansmaran
A traditional Indian vegetarian woman's memoir of four years in France: culture shock, homesickness, and unexpected belonging.
Yatra Sansmaran
A traditional Indian vegetarian woman's memoir of four years in France: culture shock, homesickness, and unexpected belonging.
When Shuchi Agrawal left for France with her family — her husband pursuing higher education, their savings stretched thin — she took with her the habits of a traditional, strictly vegetarian middle-class Indian household. What awaited her was a country where vegetarians were regarded as creatures from another planet, where the language was entirely foreign, and where the familiar rhythms of home had to be rebuilt from scratch. Over four years, she managed it.
'Desi Alien' is Agrawal's account of those years: the cultural shocks absorbed with tears and laughter, the slow discovery that strangers can become family, the determination to keep Indian roots alive in dry European soil. Food becomes a recurring lens — not just the personal challenge of finding vegetarian meals but the satisfaction of teaching locals Indian cooking and winning them over. The writing is warm and self-aware, moving between moments of genuine difficulty and unexpected comedy.
Anyone who has navigated life between two cultures — or is preparing to — will recognise something true in these pages.
ABOUT THE BOOK: कच्चे पक्के अनछुए रास्तों पर चल कर अपनी मंजिल की तलाश करने का संकल्प एक जुनूनी ही कर सकता है। अनजानी राहों पर कठिनाई और चुनौतियाँ तो आती हैं, लेकिन कहते हैं साधना सच्ची हो तो भगवान भी मिल जाते हैं। घर परिवार, सुविधा, सम्पन्नता, दोस्त, सब कुछ पीछे छोड़कर खाली हाथ परदेस जाकर अपनों को हर घड़ी याद करना, अपनों से जुड़े रहने का प्रयास करना और सूखी मिट्टी में जड़ों को जीवित रखने की कोशिश करना आसान नहीं होता। प्रयास सच्चे हों और इरादे नेक तो शक्ति भी मिल ही जाती है देर सबेर। एक पारंपरिक भारतीय नवयुवती जब अपने परिवार के साथ पति की उच्च शिक्षा के लिए यूरोप जाती है, तब आर्थिक तंगी और विदेशी चकाचौंध के बीच नई संस्कृति, नई भाषा, नई वेशभूषा और नित नये अनुभवों के साथ अपने आप को और अपने परिवार को कैसे संभालती है और कैसे सामंजस्य बिठाती है इस नए परिवेश में- इसी पर आधारित है यह पुस्तक। भारत शाकाहारियों के लिए स्वर्ग समान है। भारत से दूर जाकर भोजन भी एक चुनौती बन जाता है। एक देश जहाँ शाकाहारियों को दूसरे ग्रह का प्राणी समझा जाता हो, वहाँ विदेशियों को शाकाहार का न केवलशाब्दिक अर्थ बताना और शाकाहारी भोजन खिलाकर उसका प्रशंसक बनाना, बल्कि उस भोजन को बनाना सिखाना और उसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना जैसे अविस्मरणीय अनुभवों को भी बुनती है यह पुस्तक। प्यार की कोई भाषा, जाति, धर्म नहीं होता। जीवन की राह में अनजाने भी कब अपने बन जाते हैं पता ही नहीं चलता। सांस्कृतिक झटकों के साथ कभी रोते, कभी हँसते, कभी अपनों को याद करते, तो कभीअनजानों को गले लगाते, मन की उथल पुथल के साथ गंडोला पे हिचकोले खाते हुए विदेशी जीवन के उतार चढ़ाव की कहानी कहती है यह पुस्तक। एक मध्यमवर्गीय शुद्ध शाकाहारी देसी बाला के चार वर्ष के फ्रेंच प्रवास के कुछ ऐसे ही खट्टे मीठे अनुभवों पर आधारित है यह यात्रा वृतांत और संस्मरण- देसी एलियन। ✍ शुचि ✍