Shabd: Sarhad Ke Sipahi ki Kalam Se Nikle Sabdon Ki Goonj

byAbhishekanand Tripathi

Poems by a serving Indian soldier covering duty, devotion, and love — from the mountains where stars are clear and gunfire waits.

Overview

Abhishekanand Tripathi wrote these poems from high-altitude postings where the wait for enemy fire and the sight of stars in clear mountain sky exist in the same moment. Shabd — meaning 'word' — collects verse from a serving soldier whose subjects range across military duty, love for parents, devotion to wife and to God, patriotism, and universal human solidarity. Lt. General Devendra Pratap Pandey, in his foreword, puts it precisely: on India's icy peaks, not only enemies fall — flowers of words are offered there too.

The poems are mostly brief, but Tripathi's introduction describes the effect accurately: each one either spreads fragrance like a flower or presses like a thorn. There is no performance of toughness here. The emotional landscape of a soldier's interior life — longing, faith, fear held at arm's length, love at distance — comes through in language that stays close to experience rather than reaching for the heroic register.

For readers who want to understand what soldiers carry beyond their weapons, this collection offers something that military memoir rarely provides: the moment before action, rendered in verse.

-:किताब के बारे में:- "जीवन के विविध आयामों को स्पर्श करती कविताओं का यह संकलन मन को कुरेदने वाला है। राष्ट्र के लिए सर्वस्व बलिदान करने को तत्पर एक सैन्य हृदय के भाव, कलम की स्याही बनकर मानो कागज के मैदान पर युद्ध लड़ रहें हों। प्रायः लघुकाय परंतु भावनाओं का सागर समेटे ये कविताएँ कहीं फूल की तरह सुगंध बिखेरती तो कहीं काँटे की तरह कठोर होकर चुभने लगती हैं। सैन्य धर्म, मातृ-पितृ-भक्ति, पत्नी-प्रेम, भगवद्भक्ति, राष्ट्रभक्ति, मानव-प्रेम और विश्वबन्धुत्व आदि कई नदियों का संगम होकर यह संकलन जैसे कुंभ से अमृत की तरह छलक रहा हो। मौलिक रूप से इन कविताओं का विषय स्थूल घटनाओं का उद्बोधन न होकर उन शाश्वत मानवीय भावनाओं का हिलोर है, जिससे शब्दों की नौका जूझने का साहस जुटा रही है। कहीं दूर पहाड़ों के ऊपर जहाँ आसमान में तारे साफ़ चमक रहे हों, गोली और बम के धमाकों की प्रतीक्षा में हृदय की धड़कन साफ़ सुनी जा सकती हो, कलम ने भी अपना प्रवाह निर्बाध ही रखा और शब्द ऐसे जुड़े जैसे आकाश के नक्षत्र।" "भारत की बर्फीली चोटियों पर केवल दुश्मनों की बलि नहीं चढ़ती, शब्दों का सुमन भी अर्पित होता है।" - लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडेय

Author

Abhishekanand Tripathi photo
Abhishekanand Tripathi

भारतीय थलसेना में सेवारत अभिषेकानंद त्रिपाठी कविताओं के माध्यम से अपनी भावनाओं और अनुभवों को व्यक्त करते रहे हैं। बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में 17 अगस्त 1992 को जन्मे अभिषेकानंद की साहित्यिक अभिरुचि पिता के सान्निध्य और सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्यों के बीच रहते हुए उत्पन्न हुई। प्रारंभ से ही भारत माता के प्रति समर्पण की भावना ने उन्हें प्रेरित किया। पुष्पांजलि से आगे बढ़कर रक्तांजलि देने का संकल्प लेते हुए उन्होंने 'NDA' एवं 'IMA' से प्रशिक्षण प्राप्त कर वर्ष 2013 में कमीशन प्राप्त किया। देशभक्ति, सैन्य-भाव और राष्ट्र पुनर्जागरण की भावनाओं से ओत-प्रोत इनकी कविताएँ साहत्यिक दृष्टि से भी लालित्यपूर्ण हैं। भारतीय मूल्यों और भारत माँ के प्रति चेतना जगाने वाली इनकी कविताएँ लघुकाय और सारगर्भित हैं। मंचीय प्रसिद्धि से दूर और लेखन के अपने प्रारंभिक दौर से गुजरते अभिषेकानंद की कविताएँ बंद कमल के भीतर छुपी सुगन्धि की तरह है जो उषा की राह देख रही है। सैन्य जीवन की व्यस्तता के बीच उनकी लेखनी एक दिन पाठकों और श्रोताओं के हृदय पर एक लीक छोड़ जाएगी।

View Author Profile
WA